फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR Playing-11: कोलकाता-राजस्थान के बीच नंबर-एक बनने की लड़ाई, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

Tue, 16 Apr 2024 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction : राजस्थान ने अब तक छह में से पांच मुकाबले जीते हैं और सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता की टीम पांच में से चार मुकाबले जीत चुकी हैं और सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि यह लड़ाई नंबर-एक बनने को लेकर है। राजस्थान की टीम फिलहाल अंक तालिका में नंबर एक है। उसके छह मैचों के बाद 10 अंक हैं। वहीं, कोलकाता की टीम के आठ अंक हैं। सैमसन की टीम अगर जीत हासिल करती है तो नंबर एक बनी रहेगी, वहीं अगर श्रेयस अय्यर की कोलकाता टीम जीती तो सीधे अंक तालिका में नंबर एक बन जाएगी। इस स्थिति में दोनों के अंक समान हो जाएंगे, लेकिन केकेआर नेट रन रेट के मामले में राजस्थान से आगे निकल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कोलकाता vs राजस्थान हेड टु हेड

राजस्थान बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने अब तक छह में से पांच मुकाबले जीते हैं और सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता की टीम पांच में से चार मुकाबले जीत चुकी है और सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं। इसमें से केकेआर ने 14 और राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। फैंस इस मैच में भी यही उम्मीद कर रहे होंगे।

टीम न्यूज

राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में 10 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से छह मैच केकेआर ने और तीन मैच आरआर ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने तीन और कोलकाता ने दो मैच जीते हैं। टीम न्यूज की बात करें तो कोलकाता टीम के उपकप्तान नीतीश राणा कुछ समय पहले ही फिट घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन पिछले दो मैच से नहीं खेले हैं। इसके अलावा केकेआर की टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

वहीं, राजस्थान के लिए पिछले मैच में आर अश्विन, जोस बटलर, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर नहीं खेले थे। इनमें से अश्विन की वापसी तय है। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी में लंबा वक्त बिताया। वहीं, जोस बटलर की फिटनेस पर भी सवालिया निशान हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो टॉम कोहलर कैडमोर को भी मौका मिल सकता है। या फिर यशस्वी जायसवाल के साथ ध्रुव जुरेल को ओपनिंग दी जा सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती [इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर]

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, आर अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी/कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल [इम्पैक्ट सब: डोनोवन फरेरा/केशव महाराज]
विज्ञापन

राजस्थान बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 31वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 31वां मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला 16 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 31वां मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 31वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें