फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने खरीदा एक और घर, 10 महीने में दूसरा!

Wed, 18 May 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपने लिए एक आलीशन बंगला खरीद लिया है। उन्होंने करीब 10 महीने के अंदर एक और घर खरीदा है।
विज्ञापन


बल्लेबाज रोहित जो इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बिजी हैं और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। आईपीएल मैचों के बीच अब खबर आ रही है कि रोहित ने मुंबई के पास खंडाला में एक भव्य बंगला ले लिया है।

रिएल एस्टेट इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस क्रिकेटर ने कुछ दिन पहले ही खंडाला में 'डिस्कवरी' नाम से बन रहे आवासीय प्रोजक्ट में बंगला लिया है जिसे सुनील शेट्टी की कंपनी बना रही है।
विज्ञापन


एक रिटेलर का दावा है कि 7500 स्क्वायर फीट एरिया वाले इस बंगले के लिए 5 करोड़ रुपये में डील हुई है। जबकि एक अन्य रिटेलर का कहना है कि बंगला का निर्माणकार्य जारी है। 5 बीएचके वाले इस बंगले में एक लॉन और एक स्वीमिंग पूल है। जबकि प्लॉट का कवर्ड एरिया 10 हजार स्क्वायर फीट है।

अंग्रेजी अखबार, मिड-डे ने क्रिकेटर रोहित और उनके पिता गुरुनाथ से इस मामले में कई बार फोन और संदेश के जरिए जानने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि शेट्टी और रोहित से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि यह करार हुई है, लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पिछले साल रोहित ने 30 करोड़ में खरीदा था एक फ्लैट

खंडाला में डिस्कवरी के नाम से बन रहा यह प्रोजेक्ट सुनील शेट्टी का बड़ा प्रोजक्ट है जो करीब 7 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसमें अधिकतम 21 बंगले बनाए जाएंगे। हर विला का अपना निजी छत और बरामदा होगा। यह कंपनी शेट्टी और उनकी पत्नी माना के अलावा कुछ और लोगों के जरिए चलाई जा रही है।

एक सूत्र का दावा है कि इस वीला की शुरुआती कीमत 8 करोड़ के आसपास थी, लेकिन काफी बातचीत के बाद 5 करोड़ में यह सौदा फाइनल हुआ।

सुनील शेट्टी से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि यह प्रोजक्ट मुंबई से जुड़े एलिट क्लास लोगों के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि उसने और किसी नाम का खुलासा करने से मना कर दिया।

इससे पहले पिछले साल अगस्त में यह खबर आई थी कि रोहित ने प्रभादेवी में अहुजा टावर्स के 29वीं मंजिल पर एक फ्लैट लिया है। जिसकी कीमत 30 करोड़ के आसपास बताई गई थी। सूत्रों के अनुसार, अब उनके पास यह ऑप्शंस होगा कि वह रहने के लिए ऊंचाई वाले फ्लोर पर भी जा सकते हैं। जबकि वह इस समय बांद्रा-वर्ली सीलिंक नजारे के साथ एक फ्लैट में रहते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें