रहाणे को 185 आईपीएल मैचों के अलावा भारत के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। यह 36 साल का खिलाड़ी इस सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज था। उन्होंने 58.62 की शानदार औसत और 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उनके योगदान से मुंबई ने खिताब जीता।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन
बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे रहाणे
राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, मैंने यह कई बार कहा है कि मेरा लक्ष्य वर्तमान में रहना है, हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना है और 100 प्रतिशत से अधिक देना है। मैं कभी अपने अतीत या भविष्य के बारे में नहीं सोचता। मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य यथासंभव लंबे समय तक खेलना है। मैं इस समय केवल इस विशेष टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में हुई बेइज्जती से तिलमिलाया पाकिस्तान, अन्य बोर्ड से की आईपीएल के बहिष्कार की अपील