फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में हुई बेइज्जती से तिलमिलाया पाकिस्तान, अन्य बोर्ड से की आईपीएल के बहिष्कार की अपील

Fri, 14 Mar 2025 12:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर सहित कई भारतीय महिला क्रिकेटर बीबीएल, डब्ल्यूसीपीएल और द हंड्रेड जैसे विदेशी लीग में खेलते हैं, लेकिन भारत के पुरुष खिलाड़ी आईपीएल के अलावा अन्य लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
इंजमाम उल हक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी में हुई बेइज्जती से तिलमिला गए हैं और उन्होंने अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल का बहिष्कार करने की अपील की है। इंजमाम ने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है तो अन्य बोर्ड को भी यही रवैया अपनाना चाहिए और अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खेलने देना चाहिए। 
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी लेती हैं विदेशी लीग में हिस्सा 
स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर सहित कई भारतीय महिला क्रिकेटर बीबीएल, डब्ल्यूसीपीएल और द हंड्रेड जैसे विदेशी लीग में खेलते हैं, लेकिन भारत के पुरुष खिलाड़ी आईपीएल के अलावा अन्य लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं। बीसीसीआई ने दुनिया भर की अन्य लीग में खिलाड़ियों के खेलने पर पाबंदी लगाई हुई है। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मार्क वुड का खेलना मुश्किल, चार महीने तक मैदान से रहेंगे बाहर

इंजमाम ने पाकिस्तान के एक स्थानीय न्यूज चैनल पर कहा, चैंपियंस ट्रॉफी को एक तरफ रख दें, तो आप आईपीएल को ही देख लीजिए, जिसमें दुनिया भर के सभी शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में खेलने नहीं जाते हैं। इसलिए सभी बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने खिलाड़ियों को किसी भी लीग के लिए रिलीज नहीं करते हैं, तो क्या दूसरे बोर्ड को भी ऐसा नहीं करना चाहिए? 
विज्ञापन

संन्यास के बाद मिल सकती है मंजूरी 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही किसी भारतीय क्रिकेटर को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिलती है। दिनेश कार्तिक ने पिछले साल संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वे एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेले। युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी जीटी20 कनाडा और लंका प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही ये दोनों खिलाड़ी इस लीग में खेले। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन

आईपीएल के आगामी सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बीच टकराव होगा क्योंकि पीएसएल का आगामी सत्र 11 अप्रैल से 18 मई तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें