आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक के बाद एक बड़ी मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। क्रिस लिन और आंद्रे रसेल के चोटिल होने के बाद अब टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी इंजरी हो गई है। केकेआर के तीनों स्टार खिलाड़ियों के घायल होने से टीम को भारी नुकसान हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के दाएं पैर में इंजरी हो गई है, जिस वजह से अब
आईपीएल में इनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में केकेआर की टीम के आगे अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस टीम में स्टार्क की जगह गेंदबाजी की कमान कौन संभालेगा?