शहजाद ने यह शॉट कैरीबियाई टीम के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर की गेंद पर जड़ा था। बता दें कि मोहम्मद शहजाद को अफगानिस्तान का महेंद्र सिंह धोनी ही माना जाता है क्योंकि वह अक्सर मैदान पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलने का प्रयास करते रहते हैं। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर
सचिन तेंदुलकर भी एमएस धोनी के इस शॉट को ट्राई कर चुके हैं।
इस क्वालीफाइंग मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 204 रन की चुनौती दी थी। अफगानिस्तान की टीम ने 9.2 ओवर शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अब वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप की इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।