इसके बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 12वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल (10) और वानिंदु हसरंगा (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। हालांकि, वे हैट्रिक से चूक गए।
वरुण और रसेल ने झटके दिए
इसके बाद सचिन बेबी को वरुण ने चलता कर आरसीबी को सातवां झटका दिया। जेमिसन रन आउट हो गए। रसेल ने सिराज को आउट कर बैंगलोर की पारी को समेट दिया। आरसीबी की ओर से सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केकेआर की ओर से वरुण और रसेल ने तीन-तीन विकेट झटके। लॉकी फर्ग्युसन को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
सातवीं बार 100 से कम के स्कोर पर आउट हुई आरसीबी
कोलकाता के खिलाफ तीसरी और आईपीएल में सातवीं बार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 100 रन के अंदर ऑलआउट हुई है।
| स्कोर |
खिलाफ |
साल |
| 49 |
कोलकाता नाइटराइडर्स |
2017 |
| 70 |
चेन्नई सुपरकिंग्स |
2019 |
| 70 |
राजस्थान रॉयल्स |
2014 |
| 82 |
कोलकाता नाइटराइडर्स |
2008 |
| 87 |
चेन्नई सुपरकिंग्स |
2009 |
| 92* |
कोलकाता नाइटराइडर्स* |
2021* |
| 96/9 |
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स |
2017 |
93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को शुभमन गिल और वैंकटेश ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। युजवेंद्र चहल ने शुभमन को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। इसके बाद वैंकटेश और रसेल ने मिलकर केकेआर को जीत दिला दी।
प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), सचिन बेबी, काइल जेमीसन, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
कोलकाता नाइटराइडर्स : वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, लॉकी फ़र्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा