फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अभिषेक नायर को केकेआर में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? आगामी सत्र से पहले टीम प्रबंधन ले सकता है फैसला

Sun, 26 Oct 2025 01:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नायर केकेआर के सहायक कोच के रूप में टीम के बैकरूम स्टाफ में भी थे जब मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। केकेआर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज को प्रमोशन देने का प्रस्ताव तब दिया है जब मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
अभिषेक नायर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नायर को आगामी आईपीएल सीजन से पहले केकेआर का मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नायर को पिछले हफ्ते फ्रेंचाइजी के फैसले की जानकारी दे दी गई है और अब इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है। मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर नायर का केकेआर के साथ लंबा अनुभव रहा है। 
विज्ञापन

केकेआर के साथ नायर का रहा है लंबा अनुभव
नायर केकेआर के सहायक कोच के रूप में टीम के बैकरूम स्टाफ में भी थे जब मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। केकेआर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज को प्रमोशन देने का प्रस्ताव तब दिया है जब मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया है। केकेआर का आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां 14 लीग मैचों में से केवल पांच जीत हासिल करने के बाद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी। टीम इंडिया के सहायक कोच के पद से हटाए जाने के बाद नायर तुरंत केकेआर में लौट आए और फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में नायर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह एक साथ अलग-अलग लीगों में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे। नायर अपनी विश्लेषणात्मक मानसिकता और खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन निकलवाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने अपने खेल में सुधार के लिए सार्वजनिक रूप से उन्हें श्रेय दिया है। वहीं, हाल ही में वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ अभ्यास सत्र में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें