फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली की तरफ से खेलेंगे अश्विन, पंजाब को मिला स्टार ऑलराउंडर और एक करोड़ रुपए

Fri, 08 Nov 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dhawan and ashwin
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इस मामले में पंजाब और दिल्ली की फ्रैंचाइज़ी में एक अहम डील हुई है जिसके तहत दिल्ली ने अश्विन के बदले पंजाब को एक करोड़ रुपए और अपने ऑलराउंडर जगदीश सुचित को देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि अश्विन के बदले में पंजाब ने दिल्ली से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी मांगा था लेकिन दिल्ली इसके लिए तैयार नहीं हुई।

इस डील के बाद टीम के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि लंबे समय से चल रही चर्चा के बाद अब हर कोई खुश है। हम तीन टीमों के साथ बातचीत में थे और आखिरकार दिल्ली के साथ डील फाइनल हुई। हम अश्विन को आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

अश्विन को दिल्ली की तरफ से उनकी नीलामी की ही 7.6 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। 

इस बारे में अधिकारिक घोषणा 14 नवंबर को होने की संभावना है। अश्विन के जाने के बाद पंजाब की कमान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मिलने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें