इंडियन टी-20 लीग के 48वें मुकाबले में हैदराबाद और पंजाब का मुकाबला हुआ। अहम मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। अपने आखिरी मैच में एक बार फिर से वॉर्नर का बल्ला चला और उन्होंने इस सीजन का अपना आठवां अर्धशतक जड़ दिया।
इसके अलावा वॉर्नर एक बार फिर से अश्विन की मांकड़िंग से बचते हुए दिखे। उन्होंने इस बार एक दिलचस्प तरीका अपनाया।