फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: दिल्ली ने लगाया जीत का 'सिक्सर', पंजाब को 5 विकेट से रौंदा

Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर (58*) और शिखर धवन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को पंजाब को 5 विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ मेहमान टीम दिल्ली अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। 

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (13) के रूप में पहला झटका लगा। वह 13 रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे ओवर में हार्डस विलोजेन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर शॉ और धवन में रन लेने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया। इसी कड़ी में मंदीप ने नॉनस्ट्राइकर की ओर डायरेक्ट थ्रो किया और शॉ के चलता किया। 
विज्ञापन


शॉ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 110 के पार पहुंचायाय़ मगर 13.3 ओवर में हार्डस विलोजेन ने धवन को आर अश्विन के हाथों कैच आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया।

धवन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के अय्यर और धवन के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। 15.1 में हार्डस विलोजेन ने ऋषभ पंत (6) को सैम करन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कॉनि इनग्राम (19) को क्लीन बोल्ड किया और पंजाब को चौथी सफलता दिलाई। इसके अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल रनआउट होकर डगआउट लौट गए। 

इससे पहले क्रिस गेल (69) की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 37वें मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा। गेल के अलावा पंजाब की तरफ से मंदीप सिंह ने 30 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से संदीप लामीछाने ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि अक्षर पटेल और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाए।

पंजाब की पारी

गेल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (12) के रूप में मेहमान टीम को पहला झटका लगा। संदीप लामीछाने ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को स्टंप आउट कराया। इसके बाद पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कागिसो रबाडा ने पंजाब को मंयक अग्रवाल (2) के रूप में दूसरा झटका दिया।

7.1 ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल ने पंजाब को डेविड मिलर के रूप में पंजाब को तीसरा झटका दिया। पटेल ने मिलर को डीप मिडविकेट पर तैनात पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।इसके बाद 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर लामीछाने ने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।

गेल ने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन की धुआंधार पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लामीछाने ने सैम करन (0) को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ पंजाब की आधी टीम डगआउट लौटी। 16.3 ओवर में अक्षर पटेल ने मंदीप सिंह (30) के रूप में पंजाब को छठा झटका दिया। पटेल ने मंदीप को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कॉलिन इनग्राम, संदीप लामीछाने और शेरफेन रदरफोर्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए निकोलस पूरन की जगह सैम करन को शामिल किया है। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को भी टीम में जगह दी है। यह उनका डेब्यू मैच होगा।

दिल्ली की टीम लक्ष्य पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान में हार के सिलसिले को खत्म कर फिर से जीत की पटरी पर लौटने का होगा। टीम को गुरुवार को इसी मैदान पर मुंबई के हाथों 40 रन से शिकस्त मिली जोकि उसकी इस सत्र में घर में तीसरी और कुल चौथी हार थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को घर में एकमात्र जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। यह मैच भी टीम ने कोलकाता के खिलाफ टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था।

टीम के घर के बाहर पांच में से चार मैच जीते हैं। उसे यह हार मोहाली में पंजाब से ही मिली थी। टीम अब पंजाब से उस हार कर हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

दिल्ली बनाम पंजाब
दिल्लीः शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कॉलिन इनग्राम, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा। 

पंजाबः केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सैम करन, मनदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, हार्डस विलोजेन, मोहम्मद शमी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें