यह घटना तब हुई जब पोलार्ड ने मैदान पर एक सब्स्टीट्यूट को बुला लिया, जबकि अंपायर्स ने कहा था कि इसके लिए पहले उन्हें अनुरोध करना होता है। उनसे अगले ओवर के आखिर तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन पोलार्ड ने ऐसा नहीं किया। वेस्टइंडीज डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 22 रन से हार गया।
आईसीसी ने कहा कि पोलार्ड को सुनवाई में दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। दो साल के भीतर किसी खिलाड़ी के चार या अधिक डिमेरिट अंक होने पर वह निलंबन अंक बन जाते हैं और खिलाड़ी को प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।
बता दें कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। भारत फिलहाल 2-0 से सीरीज में आगे चल रहा है। टी-20 सीरीज के बाद वन-डे और फिर टेस्ट श्रृंखला खेली जानी है।