फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी, 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ अपने नाम किया रिकॉर्ड

Sun, 29 Jul 2018 08:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टी-20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया। इंग्लैंड में खेली जा रही किया सुपर लीग में बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन ठोकते हुए इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह किया सुपर लीग टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की। 

विज्ञापन


महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से स्मृति मंधाना और न्यूजीलैंड की सोफी डेविन (18 गेंद) के नाम दर्ज हो चुका है।

रविवार को किया सुपर लीग में वेस्टर्न स्टोर्म की तरफ से खेलते हुए मंधाना ने लॉफबरो लाइटनिंग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वर्षाबधित मैच में स्मृति मंधाना ने जमकर छक्के-चौके की बरसात की।

19 गेंदों में 52 रन की पारी के दौरान मंधाना ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। बारिश के कारण मैच केवल 6-6 ओवर का ही कर दिया गया था। स्मृति की टीम वेस्टर्न स्ट्रोम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

स्मृति मंधाना इंग्लैंड की किसी भी टी-20 लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। लीग के पहले मैच में भी उन्होंने 20 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली थी। 22 वर्षीय इस महिला क्रिकेटर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य माना जा रहा है।

विज्ञापन


40 टी-20 मुकाबलों में इस युवा खिलाड़ी ने 826 रन बनाए, जिसमें 76 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। वहीं 41 वनडे मैच में 37.53 की औसत से स्मृति 1464 रन बना चुकी हैं, जहां 135 उनका बेस्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें