फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर टीम इंडिया को दी चेतावनी, भारतीय फैंस ने मजे ले लिए

Wed, 20 Jan 2021 01:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोशल मीडिया मीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिए कहा, लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिए असली टीम तो अब पहुंच रही है।  पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।'

विज्ञापन

 

पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, 'लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है, जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में विराट कोहली कमान संभालेंगे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। चार मैचों की श्रृंखला चेन्नई और अहमदाबाद में पांच फरवरी से खेली जाएगी। सतर्क रहें। दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।

फैंस मजे ले रहे


 
 
विज्ञापन


 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें