फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने से किया था मना, अब यहां गोल्फ खेलते दिखे

Fri, 30 Aug 2019 01:51 PM IST
Rajeev Rai स्स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी/जाधव - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खुद को अनुपलब्ध बताने के बीच अब धोनी गोल्फ खेलते हुए नजर आए हैं। अगले महीने से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद नहीं रहेंगे। 

विज्ञापन


वर्ल्ड कप के बाद ये दूसरी सीरीज होगी जिसमें धोनी मौजूद नहीं होंगे। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने दो महीने का ब्रेक लेते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद धोनी ने कश्मीर में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दी थी। 

इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे लेकिन धोनी ने एक बार फिर से चयनकर्ताओं को मना कर दिया। 

हालांकि अब धोनी की गोल्फ खेलते हुए तस्वीर सामने आई है। गुरुवार को भारतीय टीम के ही खिलाड़ी केदार जाधव ने खेल दिवस पर तस्वीर शेयर करते हुए सभी को बधाई दी। इस तस्वीर में जाधव के साथ धोनी भी गोल्फ के मैदान में गोल्फ स्टिक लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर अमेरिका की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संन्यास की चर्चाओं के बीच धोनी द्वारा लगातार दो सीरीज में खुद को अनुपलब्ध करवाने के बाद हर कोई हैरान है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें