अपने विवादित बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू का कहना है कि बीसीसीआई के अधिकारियों को खंभे से बांधकर उनके पीछे 100-100 कोड़े लगाने चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सलाह देने के वास्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने काटजू को अपना सलाहकार नियुक्त किया था। दूसरी ओर काटजू ने लोढ़ा समिति को गलत और असंवैधानिक करार दिया था।
आज मंगलवार को यह खबर आने के बाद कि लोढ़ा समिति के कहने के बाद बीसीसीआई से जुड़े खातों को फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि बाद में पूर्व न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने साफ किया कि समिति ने जारी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के लिए पैसे निकालने पर रोक नहीं लगाई है। उन्होंने बीसीसीआई का खाता रखने वाले बैंकों को ‘निर्देश’ दिया कि वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 30 सितंबर को उसकी विशेष आम बैठक में लिए गए वित्तीय फैसलों के संबंध में किसी भी राशि का भुगतान नहीं करें।
बीसीसीआई के खातों को फ्रीज करने संबंध में आई खबर के बाद काटजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "यह काफी नहीं है। ऐसे नहीं मानेंगे। लोढ़ा (समिति) को चाहिए कि वह बीसीसीआई के अधिकारियों को नंगाकर एक खंभे में बांध दे और हर किसी को उनके पीछे 100 कोड़े मारे जाएं।"
This treatment isnt enough. Aisan na manahin. Lodha shud get BCCI officials tied naked to a pole & given 100 lashes each on their behinds
— Markandey Katju (@mkatju) October 4, 2016