फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के गेंदबाज ने दिखाई खेल भावना, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को नहीं किया आउट

Mon, 24 Feb 2020 03:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • चार गेंदो पर जीत के लिए सात रन की दरकार थी
  • मांकड़ आउट करने का था मौका
विज्ञापन
SA vs ENG - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेन वैन निकर्क के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को पर्थ में खेले गए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे व रोमांचक मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच एक शानदार दृश्य देखने को मिला जब इंग्लैंड टीम की एक खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट नहीं किया। मैच के अंतिम पलों में ये मौका उसके हाथ लगा था।

विज्ञापन


मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तो जीत लिया, लेकिन मैच में एक वाकया ऐसा हुआ जिसने सभी क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज कैथीरीन ब्रंट के पास आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को मांकड़ आउट करने का मौका था, लेकिन उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए आउट नहीं किया।

दरअसल द.अफ्रीका की टीम को आखिरी की चार गेंदो पर जीत के लिए सात रन की दरकार थी। इंग्लैंड की ब्रंट गेंद फेंकने जा रही थी और तभी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज सुनी लुस क्रीज छोड़ चुकी थी। ब्रंट के पास मौका था कि वे लुस को आउट कर मैच का नतीजा अपनी टीम की ओर मोड़ सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और दोबारा गेंद फेंकने चली गईं। ब्रंट की अगली ही गेंद पर छक्का पड़ गया और इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को गंवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें