फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Dev-R Ashwin: अश्विन के संन्यास पर फिर छलका कपिल देव का दर्द, बोले- मैं उसके फैसले से दुखी हूं

Wed, 15 Jan 2025 07:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन को सिर्फ एक मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट हासिल किया था। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन-कपिल देव - फोटो : BCCI-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद यह फैसला लिया था। उनके इस निर्णय ने सभी को हैरान कर दिया था। अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अश्विन के संन्यास पर बात की है। उन्होंने कहा कि वह स्टार स्पिनर के फैसले से दुखी हैं।
विज्ञापन

'मैं दुखी हूं'
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन को सिर्फ एक मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट हासिल किया था। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया। कपिल देव ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा- अश्विन बहुत ही दृढ़निश्चयी व्यक्ति हैं। क्रिकेटरों में ऐसा चरित्र देखना अच्छा लगता है। जब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही चले गए तो मुझे थोड़ा दुख हुआ। वह एक महान क्रिकेटर थे। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए खेल को इतना अच्छा बनाया और सेवा दीं लेकिन उन्हें इंतजार करना चाहिए था और इसे अलग तरीके से करना चाहिए था। फिर भी, उन्होंने देश के लिए जो किया वह अविश्वसनीय है।

'वह बेहतर विदाई का हकदार था'
यह पहला मौका नहीं है जब कपिल देव ने अश्विन के फैसले पर निराशा जताई है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अश्विन किसी चीज को लेकर नाखुश थे। उन्होंने कहा- मैं इस बात से हैरान थ कि भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक ने खेल छोड़ने का फैसला कैसे किया। प्रशंसक निराश हैं लेकिन मैंने उसके चेहरे पर भी निराशा के भाव देखे। वह निराश दिख रहा था और यह दुखद है। वह इससे बेहतर विदाई का हकदार था।
विज्ञापन

भारत के दूसरे सफल स्पिनर के तौर पर समाप्त किया करियर
अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला था। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें