फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ihsanullah Retirement: जोश में खो बैठे होश! संन्यास के कुछ घंटों बाद ही इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने पलटा फैसला

Wed, 15 Jan 2025 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इहसानुल्लाह ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि संन्यास का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
इहसानुल्लाह - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास का एलान करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया और संन्यास लेने का फैसला पलट दिया। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि संन्यास का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन

भावनाओं में बहकर किया संन्यास का एलान, अब लिया यू-टर्न
22 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि उन्हें गुस्से में आकर यह निर्णय लिया था। इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट से बाहर होने के बाद आधिकारिक तौर पर इस लीग से संन्यास का एलान किया था। पब्लिक न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- संन्यास लेने का कोई एलान नहीं है। मैंने भावनाओं में बहकर कल ये घोषणा की थी। जब मैं पीएसएल ड्रॉफ्ट में नहीं चुना गया था, तो मेरे दोस्त और परिवार ने मेरा दिमाग खराब कर दिया था और मैंने इसी वजह से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

इहसानुल्लाह का करियर
इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें संस्करण में 7.59 के इकोनॉमी रेट से 22 विकेट लेकर प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला। युवा गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए एक वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पीएसएल में मुल्तान सुल्तान के लिए खेले 14 मैचों में उनके नाम 23 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें