फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Allrounder: कपिल देव ने इन दोनों को बताया अपने पसंदीदा ऑलराउंडर, पांड्या का नाम नहीं

Sat, 27 Nov 2021 09:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल ने जडेजा और अश्विन को लेकर कहा कि अश्विन को मेरा सलाम। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी काफी सुधार किया है।
विज्ञापन
कपिल देव ने अपने फेवरेट ऑलराउंडर्स के बारे में बताया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान ऑलराउंडर्स में से एक कपिल देव ने शुक्रवार को अपने दो पसंदीदा ऑलराउंडर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को अपना पसंदीदा ऑलराउंडर बताया है। कपिल ने हार्दिक पांड्या का नाम इसमें शामिल नहीं किया है। पांड्या फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टी-20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन की आलोचना हुई थी।
विज्ञापन


कपिल ने जडेजा और अश्विन को लेकर कही ये बात
कपिल ने जडेजा और अश्विन को लेकर कहा कि अश्विन को मेरा सलाम। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी काफी सुधार किया है। वहीं, जडेजा का प्रदर्शन बतौर गेंदबाज थोड़ी जरूर गिरा है, लेकिन वह निचले क्रम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। समय के साथ-साथ वह गेंदबाजी में भी बदलाव करेंगे और वापसी करेंगे।

कपिल ने अश्विन की बल्लेबाजी की तारीफ की
कपिल ने ये बात कोलकाता में रॉयल कलकत्ता गोल्फ कोर्स में कही। जडेजा और अश्विन पिछले कुछ सालों में टेस्ट में भारत के प्रमुख हथियार के तौर पर उभरे हैं। अश्विन ने टी-20 विश्व कप में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट में शतक भी जमाया था। 
विज्ञापन


जडेजा बल्लेबाजी में स्टार बनाकर उभरे
वहीं, जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट की पहली पारी में महत्वपूर्ण 50 रन बनाए थे। जडेजा और  श्रेयस अय्यर (103) के बीच हुई 121 रनों की अहम साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया 345 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी। पिछले तीन सालों में जडेजा की गेंदबाजी में कमी आई है। 

पिछले तीन साल में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन
पिछले तीन सालों जडेजा ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 32.09 की औसत से केवल 42 विकेट लिए। जबकि उनका करियर औसत 25.09 है। हालांकि, इस दौरान जो 18 टेस्ट भारत ने खेले, उसमें से 11 टेस्ट मैच विदेशी जमीन पर खेले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें