फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: पंत के एक्सीडेंट पर कपिल देव का बयान, बोले- आप ड्राइवर का खर्च आसानी से उठा सकते हैं...

Mon, 02 Jan 2023 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत के सिर, पीठ और पैर में कई चोटें लगी हैं, जिनका देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर कपिल देव ने इस घटना पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
कपिल देव और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की तड़के एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए। वह दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हालांकि, तब तक पंत कार से बाहर निकल चुके थे। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे हरियाणा रोडवेज के बस चालक और कंडक्टर ने पंत की मदद की। पुलिस की मदद से पंत को अस्पताल भी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कपिल देव ने क्या कहा?

पंत के सिर, पीठ और पैर में कई चोटें लगी हैं, जिनका देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर कपिल देव ने इस घटना पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी है। कपिल देव ने कहा- यह एक सीख है। जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने तक नहीं दी। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।

पंत ड्राइवर रख सकते हैं- कपिल देव

पंत और कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि क्रिकेटरों को अपना ख्याल रखने की जरूरत है और पंत खुद कार चलाने के बजाय ड्राइवर रख सकते हैं। हरिद्वार (ग्रामीण) के एसपी एसके सिंह द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार, पंत अकेले कार चला रहे थे। रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुलासा किया था कि टक्कर होने से पहले पंत गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश कर रहे थे।

''जिम्मेदारियों से अवगत होना चाहिए''

कपिल देव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- आपके पास एक अच्छी दिखने वाली कार है जिसकी गति बहुत तेज है, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। आप आसानी से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं, आपको इसे अकेले चलाने की जरूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजों के लिए शौक या जुनून भी होता है, यह उसकी उम्र में होना स्वाभाविक है, लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी होती हैं। केवल आप ही अपना ख्याल रख सकते हैं। आपको अपने लिए चीजें तय करनी होंगी।
विज्ञापन

पंत को सिर और पैर में लगी चोट

ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। साथ ही उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को पूरी तरह से ठीक होने में छह महीने का समय लग सकता है। पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें