फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 पर उठने लगे सवाल: विदेशी खिलाड़ियों को सताया कोरोना का डर, छोड़ रहे हैं टूर्नामेंट

Mon, 26 Apr 2021 11:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एडम जंपा और केन रिचर्डसन ने छोड़ा IPL
  • कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराए क्रिकेटर्स
  • दोनों आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा थे
  • रविचंद्रन अश्विन ने भी लिया IPL से ब्रेक
  • परिवार के साथ समय बीताना चाहते हैं रवि
  • धोनी के माता-पिता भी रांची में संक्रमित
विज्ञापन
एडम जंपा और केन रिचर्डसन - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समूचे हिंदुस्तान में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल चुके हैं। देशभर में मेडिकल ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड, डॉक्टरों व स्टाफ की कमी के कारण रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। इन विकट हालातों के बीच देश में आईपीएल का आयोजन भी जारी है। 9 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी अब घबरा रहे हैं। भारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब वो टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर लौट रहे हैं।

विज्ञापन

 


ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा, पेसर केन रिचर्डसन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए स्वदेश लौटने का फैसला लिया है। चंद घंटे पहले उनके हमवतन राजस्थान रॉयल्स के पेसर एंड्र्यू टाई ने भी आईपीएल से हटने का निर्णय लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम प्रबंधन ने अपने आधिकारिक ट्विर हैंडल से इस खबर की पुष्टि भी की। साथ ही इन खिलाड़ियों के यथासंभव सहयोग की बात भी कही। 29 वर्षीय जंपा को जहां आरसीबी ने 1.5 करोड़ में खरीदा था तो पेसर केन रिचर्डसन को चार करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था।

अश्विन ने भी घरवालों के लिए छोड़ा टूर्नामेंट

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते रविचंद्रन अश्विन ने भी टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु से आने वाला यह ऑफ स्पिनर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा था। ट्विटर पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। अश्विन ने यह निर्णय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद ट्वीट कर सार्वजनिक किया।


 

अश्विन का परिवार और उनके करीबी जानलेवा कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं इसलिए ऐसे मुश्किल वकत में रवि अपने करीबियों के साथ रहना चाहते हैं। अगर सब कुछ सही हुआ तभी वह दोबारा इस 14वें सीजन में लौटेंगे। वरना अगली बार ही फैंस उन्हें दिल्ली की जर्सी में देख पाएंगे। रात 1.15 बजे किया गया ट्वीट यह बताने के लिए काफी है कि सबकुछ ठीक तो नहीं है।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी छोड़ चुके हैं IPL 2021

एडम जंपा, केन रिचर्डसन, एंड्र्यू टाई और अश्विन से पहले भी कई खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से टूर्नामेंट को छोड़ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन बीते हफ्ते ही बायो-बबल की थकान के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। बीेते सीजन देश में कोरोना महामारी के चलते टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हुआ था। तब चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी इस तरह के चौंकाने वाले फैसले ले चुके हैं। हालांकि दोनों सीजन शुरू होने से पहले ही हटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें