फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कोहराम: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख के पार नए मरीज, एक्टिव केस 28 लाख के पार

Mon, 26 Apr 2021 09:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2812 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

24 घंटे में 2812 लोगों को निगल गया कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,52,991 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,95,123 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।

 
विज्ञापन

देश में 28 लाख के पार पहुंचे सक्रिय मरीज 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,19,272 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,43,04,382 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 28,13,658   पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 



 
विज्ञापन

अब तक 14.19 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण 

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 14,19,11,223 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

27.93 करोड़ लोगों की हुई कोविड जांच
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में रविवार शाम तक कुल 27,93,21,177 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 14,02,367 नमूनों की जांच कल यानी रविवार को की गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें