फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' के साथ बदसलूकी करना अफ्रीकी खिलाड़ी को पड़ा भारी, ICC ने दी कड़ी सजा

Wed, 14 Feb 2018 07:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को बड़ा झटका लगा है। 5वें वन-डे के दौरान उनपर आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी पाया गया है, जिसके कारण उनकी 15 फीसद मैच फीस काटी गई है और उन्हें एक डीमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, टॉस हारकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 23 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर बड़े शॉट्स लगाने के चक्कर में आउट हो गए। आउट होने के बाद जब शिखर धवन पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो रबाडा ने उन्हें गलत इशारा किया।

धवन को आउट करने के बाद रबाडा बेहद उत्साहित नजर आए और जब धवन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने हाथ के इशारे से धवन को पवेलियन जाने के लिए कहा। जिसके बाद ऑन फील्ड अंपायर इयान गोल्ड और शॉन जॉर्ज, थर्ड अंपायर अलीम दार और चौथे अंपायर बोंगानी जेले ने रबाडा पर आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.1.7 के लेवल एक के उल्लंघन का आरोप लगाया है जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा या इशारे के इस्तेमाल से संबंधित है जिससे आउट होने वाला बल्लेबाज अपमानित महसूस करे या जिसके कारण उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागिसो रबाडा
हालांकि, मैच के बाद रबाडा ने इस आरोप को खुद स्वीकार किया। साथ ही आईसीसी मैच रेफरियों के अमीरात एलीट पैनल के एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित स्वीकृति को स्वीकार कर लिया जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

बता दें कि इस गलती के साथ ही रबाडा के अब 5 डीमेरिट पॉइंट हो गए हैं। इससे पहले रबाडा को 8 फरवरी 2017 को वन-डे मैच में श्रीलंका के खिलाफ तीन डीमेरिट पॉइंट मिले थे और 7 जुलाई 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान एक डीमेरिट पॉइंट मिला था। बाद में इंग्लैंड के खिलाफ रबाडा को ट्रेंट ब्रिज टेस्ट से निलंबित कर दिया गया था।

यदि अब राबाडा 24 महीने के भीतर आठ या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट्स पार कर जाते हैं तो उन्हें दो टेस्ट, या एक टेस्ट और दो वन-डे/टी-20, या चार वन-डे/टी-20 (जो भी खिलाड़ी के लिए पहले आए) से निलंबित कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें