फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रोहित-कुलदीप नहीं पांड्या थे ऐतिहासिक जीत के असली हीरो, ये रहा सबूत

Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
विज्ञापन

टीम इंडिया ने मंगलवार को पोर्ट ऐलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर 6 वन-डे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को उनकी सरजमीं पर मात देकर इतिहास रचा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहली बार विदेशी सरजमीं पर खासकर अफ्रीका में कोई सीरीज अपने नाम की है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 275 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम महज 201 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 57 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा चहल और हार्दिक पांड्या का खास योगदान रहा।

गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। पांड्या ने हाशिम अमला को शानदार थ्रो करके रन आउट किया, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट था। हाशिम अमला काफी आक्रामक दिख रहे थे। उन्होंने 71 रन बनाकर आउट हुए। अमला के ब्ल्लेबाजी से ऐसा लग रहा था कि प्रोटियाज टीम एक बार फिर मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन पांड्या ने अफ्रीकी टीम पर पानी फेर दिया। यहां से मैच टीम इंडिया के पक्ष में दिखने लगा। इसके अलावा उन्होंने तबरेज शम्सी का शानदार कैच पकड़ा जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
दरअसल, पांड्या ने तबरेज का कैच एक हाथ से पकड़कर सबको हैरान कर दिया था। खुद साथी खिलाड़ी भी विश्वास नहीं कर पाए कि पांड्या कैच पकड़ चुके हैं। उस समय चाइमामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन जोरदार प्रहार न होने की वजह से गेंद दूर नहीं पहुंच सकी और शिखर धवन की फील्डिंग क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान अचानक से पहुंचे हार्दिक पांड्या ने एक हाथ से कैच लपक लिया। 

देखें वीडियोः-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें