फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर पर लटकी तलवार, मिली ये चेतावनी

Thu, 27 May 2021 04:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

जस्टिन लैंगर को उनकी कोचिंग शैली को लेकर यह सीधी और बेबाक प्रतिक्रिया सौंपी गई है, जो 40 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से ली गई थी।
विज्ञापन
justin Langer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर यदि अपनी भूमिका में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें अपनी कोचिंग शैली में हर हाल में बदलाव करना होगा। ऑस्ट्रेलिया में सत्र की समाप्ति के बाद की समीक्षा में यह चेतावनी दी गई है। सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट में 'सिडनी मार्निंग हेरल्ड' ने कहा कि 50 वर्षीय लैंगर को उनकी कोचिंग शैली को लेकर यह सीधी और बेबाक प्रतिक्रिया सौंपी गई है, जो 40 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से ली गई थी।

विज्ञापन


इस साल के शुरू में भारत ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से हराया था। इसके बाद कुछ खिलाड़ियों ने लैंगर की प्रबंधन शैली को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। लैंगर को 2018 में डेरेन लीमन के गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण पद छोड़ने के बाद चार साल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर गेविन डोवे के प्रति भी असंतोष जताया है। खिलाड़ियों की इस प्रतिक्रिया पर लैंगर के जवाब से यह तय होगा कि उन्हें नया अनुबंध सौंपा जाएगा या नहीं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय टीम के प्रमुख बेन ओलिवर ने समाचार पत्र को दिए गए बयान में कहा, 'यह पिछले विश्व कप और 2019 एशेज के बाद की गई प्रक्रिया के ही समान है जहां टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।' उन्होंने कहा, 'यह हमारी मैदान के अंदर और बाहर के सुधार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और हमें उम्मीद है कि इससे आगामी टी-20 विश्व कप और घरेलू एशेज श्रृंखला के लिये टीम की तैयारियों में मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें