फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनेजा के शानदार शतक ने भारतीय टीम को बचाया

Wed, 04 Sep 2013 05:28 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
उभरते बल्लेबाज मनप्रीत जुनेजा ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को संकट से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन


भारत ‘ए’ ने दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ सात विकेट पर 408 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की पारी में जुनेजा का अहम योगदान रहा, वह 178 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 437 रन बनाए थे। भारत अभी भी 29 रन पीछे है जबकि उसके पास तीन विकेट शेष है।

जुनेजा ने आज अपने करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। वह शतक लगाकर एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें सिर्फ दो बल्लेबाजों का साथ मिला। जुनेजा के अलावा वीए जगदीश (91) और कप्तान अभिषेक नायर (57) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने आज अपनी कल की पारी दो विकेट पर 92 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम ने कल अपने दो विकेट महज 16 रन पर गंवा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें