फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के सदमे से घिरे जेपी डुमिनी, बोले- 'हम सोचते ही रह गए और टीम इंडिया अपना काम कर गई'

Mon, 19 Feb 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेपी डुमिनी
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में हार के बाद प्रोटियाज टीम के खिलाड़ी काफी निराश हैं। मेजबान टीम के खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने इस हार के बाद अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा टीम इंडिया के 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हम 175 रन पर ऑल आउट हो गए। उन्होंने द. अफ्रीका की इस हार की वजह को भी सामने रखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले छह ओवरों में हम विकेट ही निकालने की सोचते रहे। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज हर गेंद पर प्रहार करके खेल रहे थे। ऐसे में हमें दूसरी रणनीति बनाकर खेलना चाहिए था। हालांकि गेंदबाजों ने काफी हद तक बेहतर प्रयास किया, लेकिन बल्लेबाजी में कोई बड़ी पार्टनरशिप न होने की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।'

विज्ञापन

शिखर धवन - फोटो : bcci
डुमिनी ने कहा कि सभी युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ियों को और मजबूती दिखानी चाहिए थी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए डुमिनी ने कहा कि वह लाजवाब खेल रहे हैं। शिखर धवन और रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।

बता दें कि मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वन-डे सीरीज पर 5-1 से कब्जा करने में सफल हुई है। वहीं तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर प्रोटियाज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब अगर द. अफ्रीका यह सीरीज जीतना चाहती है तो उसे अगले दोनों ही मैच जीतने होंगे, जो कि टीम इंडिया को जबर्दस्त फॉर्म को देखते हुए एक मुश्किल काम लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें