विश्वनाथ ने कहा, 'कोहली का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। उनकी रन बनाने की भूख अभी भी शांत नहीं हुई है उनके पास तेंदुलकर के रिेकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा। हालांकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को अभी बहुत काम करना है।'
उनका कहना है कि क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए हैं। विराट की इस उपलब्धि पर न सिर्फ प्रत्येक भारतवासी को बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर को भी खुशी होगी। विश्वनाथन ने कहा, 'कोहली को अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या करना है। उनका आक्रामक रवैया उन्हें मैदान पर दिन-प्रतिदिन तेजी से रन बनाने में सहायता कर रहा है।'