डुमिनी ने कहा कि सभी युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ियों को और मजबूती दिखानी चाहिए थी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए डुमिनी ने कहा कि वह लाजवाब खेल रहे हैं।
शिखर धवन और रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।
बता दें कि मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वन-डे सीरीज पर 5-1 से कब्जा करने में सफल हुई है। वहीं तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर प्रोटियाज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब अगर द. अफ्रीका यह सीरीज जीतना चाहती है तो उसे अगले दोनों ही मैच जीतने होंगे, जो कि टीम इंडिया को जबर्दस्त फॉर्म को देखते हुए एक मुश्किल काम लग रहा है।