फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में गहराता विवाद: हेजलवुड ने किया कमिंस का समथर्न, टेस्ट पर फैसला लेने की क्यों दी धमकी?

Sat, 21 Nov 2026 10:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पैट कमिंस का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाया जाता है तो वह अपने टेस्ट करियर के भविष्य पर विचार करेंगे। हेजलवुड ने 2018 के केपटाउन सैंडपेपर विवाद में अपनी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की योजना की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
हेजलवुड और कमिंस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पैट कमिंस की कप्तानी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने साफ संकेत दिया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कमिंस को टेस्ट कप्तानी से हटाता है, तो वह खुद भी टेस्ट टीम में अपने भविष्य को लेकर विचार कर सकते हैं। हेजलवुड ने 2018 के केपटाउन टेस्ट में हुए सैंडपेपर विवाद को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी थी।
विज्ञापन
Trending Videos

ख्वाजा के खुलासे से शुरू हुआ विवाद 
उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के हालिया बयानों के बाद एक बार फिर सैंडपेपर विवाद चर्चा में आ गया है। इन बयानों में टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद कमिंस को भी अपनी कप्तानी और उस समय टीम की भूमिका को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा। कमिंस ने ख्वाजा के दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा था कि ये बातें पूरी तरह बकवास हैं और इनमें 100 फीसदी सच्चाई नहीं है। अब हेजलवुड भी उनके समर्थन में सामने आए हैं।

पैट कमिंस - फोटो : ANI
'कमिंस को कप्तानी से हटाया तो भविष्य पर करना होगा विचार'
हेजलवुड ने कमिंस की हो रही आलोचना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग लोगों की ओर से कमिंस को निशाना बनाया जा रहा है। हेजलवुड के मुताबिक, कमिंस ने पिछले पांच से छह वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने के लिए शानदार काम किया है। हेजलवुड ने कहा, पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग लोगों की ओर से काफी आलोचना देखने को मिली है। मैं पैट का समर्थन करना चाहता हूं और पिछले सप्ताह प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो कुछ कहा, पिछले पांच-छह वर्षों में कप्तान के तौर पर जो किया, मैं उसके साथ हूं। टीम को आज इस स्थिति तक पहुंचाना, जहां सैंडपेपर जैसी घटना दोबारा होने की कोई संभावना नहीं है, यह वाकई शानदार काम है। वह बेहतरीन लीडर हैं। अगर आप टीम के किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो आपको यही जवाब मिलेगा।

जब हेजलवुड से पूछा गया कि अगर कमिंस को कप्तानी से हटाया जाता है तो क्या वह टेस्ट टीम छोड़ने के बारे में सोचेंगे, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पहले मुझे ऐसी स्थिति में आना होगा, तभी मैं कोई फैसला ले पाऊंगा। लेकिन हां, इस बारे में सोचना जरूर पड़ेगा।' हेजलवुड ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी अगली टेस्ट सीरीज में किसी नए कप्तान के साथ उतरती है तो परिस्थितियां कैसी होंगी।

सैंडपेपर विवाद में अपनी भूमिका से किया इनकार
2018 के केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की घटना को लेकर हेजलवुड ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस योजना की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद जांच के दौरान उन्होंने जो बयान दिया था, वह आज भी उस पर कायम हैं। हेजलवुड ने कहा, नहीं, मुझे उस सीरीज में गेंद से छेड़छाड़ होने की कोई जानकारी नहीं थी। केपटाउन टेस्ट के तुरंत बाद हमसे पूछताछ की गई थी। दो से तीन घंटे तक चली उस पूछताछ में मैंने जो कहा था, मैं आज भी उस पर कायम हूं, क्योंकि यह घटना के एक-दो दिन बाद की बात थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दो बातें सबसे अहम हैं। पहली, क्या उन्होंने सैंडपेपर के इस्तेमाल की योजना बनाने में मदद की थी और दूसरी, क्या उन्हें पता था कि गेंद पर किसी बाहरी पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है। हेजलवुड ने कहा, इन दोनों सवालों का जवाब नहीं है। जब हम इस मामले की तह तक जाते हैं तो यही दो बातें सबसे महत्वपूर्ण हैं।

स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड - फोटो : ANI
हेजलवुड ने यह भी बताया कि केपटाउन टेस्ट के दौरान चाय ब्रेक में गेंदबाजों के लिए यह जान पाना आसान नहीं था कि मैदान पर क्या हो रहा है। उनके मुताबिक, चाय ब्रेक के दौरान गेंदबाज दोबारा मैदान पर उतरने की तैयारी में व्यस्त रहते थे। उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर चाय ब्रेक में आपके पास सिर्फ 20 मिनट होते हैं। मैं शायद अपना पूरा गियर बदल रहा होता हूं और मैदान पर जल्दी पहुंचकर किसी खिलाड़ी या फील्डिंग कोच के साथ गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा होता हूं। यह लंच ब्रेक से काफी अलग होता है, जब आप बैठकर खेल की स्थिति और रणनीति पर चर्चा करते हैं। चाय ब्रेक काफी व्यस्त समय होता है।
विज्ञापन

गेंद की स्थिति पर भी नहीं हुआ था कोई शक
हेजलवुड ने उन सवालों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि गेंदबाजों को गेंद की असामान्य स्थिति देखकर कुछ शक होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि गेंदबाजी के दौरान उनका ध्यान गेंद के इस्तेमाल और उसकी स्थिति पर होता था। उन्होंने कहा, मुझे गेंद बिल्कुल आखिरी समय पर दी जाती है। मैं उसे हाथ में लेकर देखता हूं कि कौन-सा हिस्सा खुरदरा है और कौन-सा चमकदार, फिर गेंदबाजी करने लगता हूं। बस यही होता है।

हेजलवुड के मुताबिक, उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि गेंद की स्थिति असामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय अंपायरों ने भी गेंद को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की थी। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया को अगली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करना है। दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ दिसंबर से पर्थ में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें