फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND v ENG: 'टीम इंडिया के लिए खतरनाक है आदिल रशीद की स्पिन'

Sat, 28 Jul 2018 07:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम के लिए चुने गए आदिल रशीद को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। दरअसल, 2018 काउंटी सत्र से पहले उन्होंने लाल गेंद के क्रिकेट में खेलना छोड़ दिया था और सितंबर के बाद से वह प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के बीच उन्हें लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है, इस बीच रशीद के एक साथी ने उनका बचाव किया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का मानना है कि लेग स्पिनर आदिल रशीद टेस्ट वनडे के फॉर्म को टेस्ट में भी जारी रखेंगे। बेयरस्टो उनकी घरेलू टीम यॉर्कशायर के साथी है। उन्होंने विवादों से बचते कहा कि एक अगस्त से एजबस्टन में शुरू हो रहे टेस्ट के लिए चयन से यह लेग स्पिनर काफी उत्सुक होगा। रशीद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को वनडे सीरीज में शानदार गेंद पर बोल्ड किया, जिससे टेस्ट टीम में उनके आने का रास्ता साफ हुआ।

रशीद के साथ किशोरावस्था से क्रिकेट खेल रहे बेयरस्टो उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिलने से खुश है। उन्होंने कहा, ‘कई वर्षों से उसने मुझे कई बार बोल्ड किया है। यह सिर्फ एक गेंद के लिए नहीं, बल्कि उसके कौशल, गति, गुगली और गेंद की गति में परिवर्तन जैसी विविधताओं के लिए याद किया जाएगा। उसका साइड स्पिन और टॉप स्पिन का इस्तेमाल करना भी प्रभावित करने वाला है।’
विज्ञापन


बताते चले कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टेस्ट टीम में रशीद की वापसी को ‘हास्यास्पद’ करार दिया था। वहीं, पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को भी लगता है कि रशीद को टीम में चुना जाना काउंटी क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। दूसरी ओर इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने इस विवाद को गैर जरूरी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें