फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत के खिलाफ सीरीज में अफगानिस्तान के कोच बने रहेंगे ट्रॉट, एक साल के लिए बढ़ा करार

Tue, 02 Jan 2024 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया। 
विज्ञापन
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ अर्से में अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने टी-20 एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती और बांग्लादेश को पहली बार वनडे सीरीज में हराया। वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड को मात दी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान टीम इस समय यूएई में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद 11 से 17 जनवरी तक भारत में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। भारत के साथ यह सीरीज दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर क्रिकेट में पहली सीरीज होगी। इससे पहले ये दोनों टीमें सिर्फ एसीसी या आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ी हैं। इस वजह से अफगानिस्तान को हर बार भारत की मजबूत टीम का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


इस सीरीज में पहली बार भारत की कमजोर टीम अफगानिस्तान से खेलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें