भारत और पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी चल रहा है। मजाक के केंद्र भारत में विराट कोहली और उनकी गर्ल फ्रेंड अनुष्का शर्मा शामिल हैं।
एक यूजर सुलेमान ने ट्विटर हैंडल @sulee786 से लिखा है कि विराट कोहली अभी तक नहीं भूले हैं कि फिल्म पीके में अनुष्का ने एक मुस्लिम लड़के को किस किया था। विराट कोहली की पारी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दो कैच टपकाए थे। इसको भी अनुष्का से जोड़कर देखा गया।
एक शख्स ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी खिलाड़ी फिल्म पीके को ज्यादा ही सीरियसली ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी भाभी अनुष्का के चलते विराट के दो कैच टपका दिए हैं।' एक अन्य यूज़र कामरान पाशा ने ट्विटर हैंडल @HarbingerAFC से लिखा है, "मैच में वैसा समय चल रहा है जब पाकिस्तान फैंस को अनिश्चितिता से भरे हैं जबकि भारतीय फैंस नर्वस हो रहे हैं।"
वहीं सतीश गणेश ने @Satish_ganesh से लिखा है कि भारत और पाकिस्तान प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं। पाकिस्तान के 12वें नंबर के खिलाड़ी ने विराट कोहली को पानी पिलाया। वहीं ट्विटर पर एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने @RKSumit से लिखा है कि उमेश यादव ने इस मैच में साबित कर दिया है कि भारतीय फैंस को ईशांत शर्मा की कमी महसूस नहीं होगी।
ट्विटर पर@smitaprakash ने शाहिद आफरीदी के बैटिंग पर आने के बाद लिखा है, "लाला आया है, टिकने मत देना।" शाहिद आफरीदी ने अपनी पारी में जब पहला छक्का जमाया तो फेसबुक पर मृत्युंजय प्रभाकर ने लिखा, अरे वाह! आफरीदी आज भी छक्के मारता है।