फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का फैन हुआ 15 बार का वर्ल्ड चैंपियन

Thu, 21 Jul 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
WWE के फैंस की भारत में कोई कमी नहीं है। क्रिकेट के दीवाने इस देश में WWE के फैंस की संख्या पिछले 15 सालों में कई गुना बढ़ी है। इस दौरान जितनी लोकप्रियता भारत में WWE रेसलर जॉन सीना को मिली, उतनी किसी को नहीं मिली।
विज्ञापन


हाल ही में WWE में ब्रांड का विभाजन हुआ है। जॉन सीना ‘स्मैकडाउन’ में गए हैं, और वो वहां का चेहरा बनेंगे। मगर जॉन सीना ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे भारतीय फैंस काफी खुश होंगे। सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली का तस्वीर शेयर की है। इसके साथ टीम इंडिया का स्लोगन ‘ब्लीड ब्लू’ भी लिखा है।
    A photo posted by John Cena (@johncena) on Jul 19, 2016 at 9:17pm PDT
Trending Videos
विज्ञापन

क्यो जॉन सीना ने डाली कोहली की तस्वीर

जॉन सीना - फोटो : getty
15 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना और भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का कोई सीधा नाता नही है। इस लिए यह तस्वीर और भी हैरान करती है। इस तस्वीर को शेयर करने के कई मतलब निकाले जा सकते हैं। जॉन सीना स्मैकडाउन में गए हैं, जिस शो का कलर भी ब्लू ही है। WWE भी भारत को एक बड़ा बाजार मानती हैं।



जॉन सीना के इस कदम से कई बातें स्पष्ट हैं। सीना और कोहली दोनों ही भारत सहित पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय हैं। कयास इस बात के भी लगाए जा सकते हैं कि सीना टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे के लिए चीयर कर रहे हैं। हाल ही में जर्मन फुटबॉलर टोनी क्रूस ने भी कोहली के लिए एक तोहफा भेजा था। जॉन सीना का यह कदम बताता है कि कोहली की लोकप्रियता कहां तक फैली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें