भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन विराट के बार में खुद गवाही देता है। साल 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले विराट ने रनों का अंबार लगाते हुए कई बार टीम जिताया है। वह जब कभी मैदान पर उतरतें हैं तो कोई न कोई कीर्तिमान जरूर बनाते हैं। यही वजह है कि देश और दुनिया में उनके चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है।
विराट को सिर्फ क्रिेकेट जगत से जुड़े लोग ही नहीं चाहते बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विराट के प्रशंसक हैं। लेकिन अब इस कड़ी में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लयूडब्लयूई) स्टार जॉन सीना का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने 12 जून (शनिवार) को विराट कोहली की एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
जॉन सीना ने विराट की ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। कोहली की ये तस्वीर मैच में बल्लेबाजी करने के वक्त की है। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा, हमारे इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है, इस तस्वीरों को हमारे इंस्टाग्राम पर बिना किसी व्याख्या के पोस्ट किया गया है। अपनी व्याख्या के लिए एंज्वाय करें।
जॉन सीना की पोस्ट से फैन्स कन्यफ्यूज
जॉन सेना ने विराट की ये तस्वीर जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लाइक्स और कमेंट की बरसात होने लगी। इससे फैन्स भी भ्रमित हैं और वह इस तस्वीर के पीछे का राज जानना चाहते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में परचम लहराने वाले जॉन सीना क्या आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं। जब कुछ फैन्स का मानना है कि जॉन चाहते हैं कि विराट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यादगार और विजयी पारी खेलें।
ये पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हो। इससे पहले साल 2019 में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइलन मैच से पहले भी उन्होंने विराट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि भारत को उस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। वहीं एक बार फिर भारत इंग्लैंड की धरती पर बहुत प्रतीक्षित आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का मुकाबला न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 18 जून से साउथैम्पटन में शुरू होगा।