फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंट के बल्लेबाज ने किया वो कारनामा जो द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद कोई नहीं कर सका

Wed, 05 Jul 2017 05:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सीन डिक्सन
विज्ञापन
केंट काउंटी के लिए खेलने वाले सीन डिक्सन ने नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह केंट की तरफ से तिहरा शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।  318 रन की मैराथन पारी खेलने के बावजूद वह  केंट के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से 14 रन पीछे रह गए। 1934 में बिल एशडाउन ने एसेक्स के खिलाफ केंट के लिए सबसे लंबी पारी खेली थी उन्होंने 332 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए जो डेनली के साथ 382 रन जोड़े।  यह केंट के लिए किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी रिकॉर्ड साझेदारी है। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत केंट ने नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ 7 विकेट पर 701 रन का स्कोर खड़ा किया। यह केंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में जन्मे 25 वर्षीय सीन ने 318 रन बनाने के लिए 408 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 31 चौके और 3 छक्के जड़े। यह उनका महज तीसरा प्रथम श्रेणी शतक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें