केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मंगलवार की देर शाम तीन मनोनीत विधायकों को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई है। जबकि यह अधिकार आमतौर पर विधानसभा अध्यक्ष का होता है। उपराज्यपाल ने भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष वी सामिनाथन, कोषाध्यक्ष केजी शंकर और पार्टी समर्थक शिक्षाविद एस सेल्वागणपति को विधायक के तौर पर शपथ दिलाई।
बता दें कि इससे पहले ये तीनों सदस्य मंगलवार को ही उपराज्यपाल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष वी वैतिलिंगम से मिले थे। हालांकि इस मामले में बुधवार को उपराज्यपाल किरण बेदी ने कानूनी प्रावधानों को समझाते हुए ट्वीट किया, जिसके तहत एलजी तीन विधायक को विधानसभा में नियुक्त कर सकते हैं। यूनियन टेरोटरी एक्ट के तहत प्रशासक द्वारा शपथ दिलाई जा सकती है।
द हिन्दू में छपे रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और डीएमके ने इस नॉमिनेशन के खिलाफ है। इसके अलावा सतारूढ़ पार्टी ने 8 जुलाई को राज्य बंद करने का भी ऐलान किया है। साथ ही कांग्रेस ने दो बीजेपी विधायक के खिलाफ केस का एफआईआर की कॉपी भी सार्वजनिक किया है।