फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड मजबूत, सीरीज जीतने के लिए कीवियों को दिखाना होगा दम

Mon, 02 Dec 2019 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की चौथे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट (226) के करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। रूट से दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने कीवि टीम पर बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन


दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 476 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 101 रन की बढ़त हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने मैच जीतकर दो मैचों की सीरीज बराबर करने की उम्मीद जीवंत रखी। 

रूट ने ओली पोप (75) के साथ छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन चाय से ठीक पहले आउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 96 रन बना लए।
विज्ञापन


सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अब लंबे समय तक क्रीज पर टिककर इंग्लैंड को जीत से रोकना होगा और इसमें बारिश से उन्हें मदद मिल सकती है, क्योंकि मंगलवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

संकट में फंसी टीम को रूट ने उबारा

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज नील वैग्नर ने 124 रन पर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पारी में 9वीं बार पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों जीत रावल (0) और टॉम लाथम (18) के विकेट 28 रन तक गंवा दिए।

रावल पिछली 10 पारियों में छह बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे हैं। कप्तान केन विलियमसन (37) और रोस टेलर (31) ने हालांकि इसके बाद 68 रन की अटूट साझेदारी करके दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को और सफलता हासिल नहीं करने दी। न्यूजीलैंड की टीम अब भी पांच रन से पिछड़ रही है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

इससे पहले रूट साढ़े 10 घंटे से अधिक समय पर क्रीज पर रहे। उन्होंने इस दौरान 441 गेंद का सामना करते हुए 22 चौके और एक छक्का लगाया। रूट उस समय क्रीज पर उतरे थे जब दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 24 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में थी।

इस पारी से पहले रूट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और जुलाई से पिछली 14 पारियों में सिर्फ 26.5 के औसत से 321 रन बना पाए थे। उन्होंने अपना पिछला शतक फरवरी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ जड़ा था।
विज्ञापन

रूट का तीसरा दोहरा शतक

जो रूट
कप्तान जो रूट का यह तीसरा दोहरा शतक है। इससे पहले वह 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 254 और 2014 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारियां खेल चुके हैं। रूट ने केविन पीटरसन के तीन दोहरे शतक की बराबरी की, लेकिन वह वॉल्टर हैमंड और एलेस्टर कुक से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए पांच-पांच दोहरे शतक जमाए।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 269 रन से की। न्यूजीलैंड के गेंदबाज पहले सत्र में कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए। पोप चौथे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह वैग्नर की बाउंसर को पुल करने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर रावल को कैच दे बैठे।

रूट भी एक ओवर बाद बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर (88 रन पर एक विकेट) की गेंद पर डीप कवर में हेनरी निकोल्स को कैच दे बैठे। रूट के आउट होने के बाद वैग्नर ने क्रिस वोक्स (0), जोफ्रा आर्चर (8) और स्टुअर्ट ब्रॉड (0) को जल्दी पविलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें