फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100वें टेस्ट के लिए रूट को मिली विशेष कैप, गावस्कर-लारा को पछाड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Fri, 05 Feb 2021 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जो रूट - फोटो : ट्विटर
भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के जरिए अपना 100वां टेस्ट खेलने जा रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एक विशेष कैप उनके साथी बेन स्टोक्स ने दी। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच शुरू होने से पहले उन्हें यह कैप दी गई, उन्हें इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने भी एक खास कैप दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जो रूट - फोटो : ट्विटर
रूट ने भारत के खिलाफ 2012-13 के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, उन्होंने 2016 में विशाखापट्टनम में भारत के ही खिलाफ 50वां टेस्ट खेला। रूट ने इस टेस्ट से पहले 19 शतक और 49 अर्धशतक समेत 8249 रन बनाए हैं। अपना 50वां टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को भी रूट ने एक विशेष कैप प्रदान की।
विज्ञापन

3 of 4
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
जो रूट बेहतरीन फॉर्म में भी चल रहे हैं। भारत आने से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका का दौरा किया था। दोनों टेस्ट में अंग्रेजों ने शानदार जीत दर्ज की और जो रूट के बल्ले ने भी जमकर रन उगला। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 228 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 186 रन ठोके।

शुरुआती 100 टेस्ट मैच में सर्वाधिक 50+ स्कोर
68* - जो रूट
66 - सुनील गावस्कर
65 - ब्रायन लारा
64 - सचिन तेंदुलकर
64 - राहुल द्रविड़

विज्ञापन

4 of 4
पूर्व इंग्लिश दिग्गज टॉम मूरे - फोटो : सोशल मीडिया
ईसीबी के मीडिया मैनेजर ने एक बयान में बताया कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दूसरे विश्व युद्ध में अहम भूमिका ब्रिटिश सेना के पूर्व कैप्टन और कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले सर टॉम मूरे के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधी है। मूरे का इस सप्ताह सौ वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें