भुवनेश्वर कुमार
टी-20 और वनडे की ही तरह उनका टेस्ट डेब्यू भी शानदार और यादगार रहा। उन्होंने 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया। हालांकि इस मैच में वे गेंदबाजी में विकेट नहीं निकाल पाए लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट डेब्यू में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने, उन्होंने 97 गेंदों में 38 रन रन बनाए और धोनी के साथ मिलकर नौंवें विकेट के लिए 140 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।