फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज के पक्ष में झूलन गोस्वामी, बोलीं- सेमीफाइनल में ना खिलाना निराशाजनक

Sat, 24 Nov 2018 01:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में मिताली राज को ना खिलाने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मिताली राज की मैनेजर के बाद अब पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी भी मिताली राज के समर्थन में खड़ी हो चुकीं हैं।

विज्ञापन


'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में झूलन गोस्वामी ने कहा, 'मिताली को न खिलाने का फैसला टीम मैनेजमेंट का था। मुझे पता है मिताली को ना खिलाने के पीछे उनके कुछ कारण हो सकते हैं लेकिन बतौर क्रिकेट फैन मिताली को बाहर बैठते देख मुझे बुरा लगा।'

मिताली राज की मैनेजर का कप्तान हरमनप्रीत पर गंभीर आरोप, बोलीं- वो तो झूठी हैं

विज्ञापन

झूलन गोस्वामी ने आगे कहा, 'हमने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा सके। खिलाड़ी हालात को अच्छे से समझ नहीं सके और अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गए।'

मिताली ने टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में शानदार अर्धशतक लगाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ जहां उनके बल्ले से 56 रन निकले तो आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 51 रन की पारी खेली थी। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी और भारत वो मैच बुरी तरह से हार गया था। मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने उन्हें टीम में शामिल न करने के अपने निर्णय को सही करार दिया था। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका ना रहना टीम को खला और भारत ने लगातार विकेट खोए। सेमीफाइनल में भारत का स्कोर एक समय 89 पर 2 विकेट था लेकिन बाद में भारत ने 23 रन के अंदर 8 विकेट खो दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें