फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने पीए के साथ बदसलूकी को किया खारिज

Sat, 24 Nov 2018 01:19 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने शुक्रवार को उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें उनके कार्यालय में उनके निजी सहायक के साथ बदसलूकी करने का दावा किया गया था। उस्मानाबाद जिले के एक आश्रम स्कूल (गैर वित्तपोषित) के मालिक अरुण निथुर ने 12 सितंबर को आरोप लगाया था कि बडोले के निजी सहायक ने उनके प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


मीडिया के एक वर्ग में खबरें थी कि बडोले के निजी सहायक और निथुर के बीच उस समय हाथापाई हुई जब वह (निथुर) अपने मामले की जानकारी हासिल करने के लिए मंत्री के तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय गए थे। राकंपा के हेमंत ताकले, विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे और अन्य के सवाल के पर बडोले ने कहा, ‘‘किसी भी निजी सहायक के साथ कोई बदसलूकी नहीं हुई।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें