फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के सेट पर पहुंचीं झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा, होस्ट सलमान खान के साथ तस्वीर वायरल

Sat, 08 Nov 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ बातचीत करती नजर आईं। इनमें उनके साथ पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
अंजुम चोपड़ा-सलमान खान-झूलन गोस्वामी - फोटो : @JhulanG10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार और रविवार को शो के होस्ट सलमान खान 'वीकएंड का वार' में घर वालों की क्लास लगाते हैं। इस दौरान कई मेहमान भी सेट पर पहुंचकर घर वालों से रूबरू होते हैं। 8 नवंबर (शनिवार) को भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ बातचीत करती नजर आईं। इनमें उनके साथ पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


महिला टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाने पहुंचीं झूलन और अंजुम
पूर्व महिला खिलाड़ी झूलन और अंजुम शनिवार को बिग बॉस के घर पहुंचीं और शो के होस्ट व सुपरस्टार सलमान खान से खास मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए पहुंचीं हैं। झूलन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'यह महीना अब तक कई अविस्मरणीय रातों से भरा रहा है, और यह निश्चित रूप से उन रातों में से एक थी। बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में सलमान खान और अंजुम चोपड़ा के साथ मंच साझा करके बहुत अच्छा समय बिताया।'

विज्ञापन

भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता - फोटो : PTI
भारत ने पहली बार जीता खिताब
भारतीय महिला टीम ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने 52 साल के महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती और पूरे देश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें