टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह राज्य झारखंड के क्रिकेट संघ ने ‘आम आदमी’ को सदस्यता देने के लिए एक परीक्षा आयोजित की। सदस्यता पाने के इच्छुक करीब 940 आवेदकों ने परीक्षा दी। मगर सदस्यता पाने के लिए आवेदकों से जो सवाल पूछे गए उन्होंने परीक्षार्थियों के होश ही उड़ा दिए। 941 आवेदकों में से 300 तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 200 आवेदक सिर्फ 3 अंक ही जुटा पाए। इस परीक्षा में 45 मिनट के अंदर 40 सवालों के जवाब देने थे।
इस परीक्षा में भगवान राम की इकलौती बहन नाम पूछा गया। साथ ही युनानी देवी-देवताओं और मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़े भी सवाल थे। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने पहले ही साफ कर दिया था कि क्रिकेट से जुड़े 20 सवाल और अन्य खेलों से 10 सवाल पूछे जाएंगे।