फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC महिला टी-20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों दबदबा, टॉप-10 में रॉड्रिग्ज-मंधाना

Tue, 12 Feb 2019 11:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
smriti mandhana
विज्ञापन

भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्ज और स्मृति मंधाना चार पायदान चढ़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर पहुंच गई। भारत को तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया।

विज्ञापन


रौड्रिग्ज ने तीन मैचों की सीरीज में 132 रन बनाये जबकि मंधाना ने 180 रन जोड़े और उसे चार पायदान का फायदा मिला। गेंदबाजों में स्पिनर राधा यादव 18 पायदान चढकर 10वें स्थान पर पहुंच गई। दीप्ति शर्मा पांच पायदान चढकर 14वें स्थान पर पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन 11वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई। कप्तान एमी सैटर्थवेट 23वें से 17वें स्थान पर आ गई। हरफनमौलाओं में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन शीर्ष पर हैं। बल्लेबाजों में पाकिस्तानी कप्तान बिसमाह मारूफ तीन पायदान चढकर 15वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वनडे प्रारूप में शीर्ष पर काबिज सना मीर छह पायदान चढकर 28वें स्थान पर है। टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया शीर्ष पर और भारत पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें