फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बर्ताव पर विटोरी और पटेल ने मांगी माफी

Thu, 07 Mar 2013 08:16 PM IST
डुनेडिन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी और गेंदबाज जीतन पटेल ने शराब पीने के लिए माफी मांग ली है। उनकी शराबखोरी के कारण पटेल घायल हो गए और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में नहीं उतर सके।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच के पहले दिन के खेल के बाद दोनों का बर्ताव नाकाबिले बर्दाश्त था। न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि जीतन पटेल को क्वींसटाउन में एक बार में प्रवेश नहीं मिला था। वह गिर पड़ा और उसके सिर पर चोट लगी।

विटोरी ने कहा, ‘पटेल के साथ बाहर जाने का मेरा फैसला और बर्ताव गैर पेशेवर था। मैं दूसरी तरह से भी उसके साथ समय बिता सकता था। मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट की मेडिकल टीम से माफी मांगता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें