फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना को एक और मौके का इंतजार

Thu, 07 Mar 2013 08:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वन-डे टीम के अहम सदस्य सुरेश रैना को टेस्ट टीम में कई मौके मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह अब पहले से कहीं अधिक परिपक्व हो गए हैं और खुद को साबित करने के लिए एक और मौके का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बल्लेबाजी पर खूब मेहनत कर रहा हूं। अगर अब मुझे टेस्ट टीम में मौका मिला तो निश्चित रूप से मैं इसे हाथ से नहीं जाने दूंगा। इस समय मैं गेंद पर काफी अच्छा हिट लगा रहा हूं। मुझे बस अब मौके का इंतजार है और मुझे विश्वास है कि अब मैं बढ़िया करूंगा। मैंने हाल के दिनों में काफी अच्छा किया है और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि किसी ने मेरी जगह छीन ली है बल्कि इस बात की खुशी है कि टीम जीत रही है।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रैना को टीम से बाहर कर दिया गया था। रैना अब तक 17 टेस्ट खेले हैं जिसमें 28.44 की औसत से उनके नाम 768 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें