फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंकाशायर की टी-20 टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल हुआ IPL टीम का मुख्य कोच

Tue, 09 May 2017 07:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रोड्स-बॉन्ड और जयवर्धने
विज्ञापन
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि कोई खिलाड़ी मैदान से दूर होने के बाद ही खिलाड़ियों को कोचिंग देता या एक प्रोफेशनल कोच के रूप में करियर शुरू करता है। लेकिन आईपीएल-10 मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ने वाले पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धन एक बार फिर काउंटी क्रिकेट में नजर आएंगे। लेकिन इस बार वह काउंटी क्रिकेट ओवरसीज प्लेयर के रूप में नहीं घरेलू क्रिकेटर के रूप में खेलेंगे। ऐसा उनकी पत्नी क्रस्टीना की वजह से हुआ है जो कि  डेनमार्क की नागरिक हैं।  
विज्ञापन


39 वर्षीय जयवर्धने इंग्लिश काउंटी क्लब लंकाशायर से जुड़े हैं। वह मौजूदा वर्ष होने वाले टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में क्लब की तरफ से खेलेंगे।  साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेला को संन्यास के बाद दुनियाभर की तमाम टी-20 लीग में खेलता देखा है। वह लंकाशायर से पहले ससेक्स और समरसेट काउंटी क्लब के साथ टी-20 ब्लास्ट में भाग ले चुके हैं। 

लंकाशायर से जुड़ने के बाद महेला ने खुशी जाहिर की और कहा-मैं लंकाशायर लाइटनिंग टीम के साथ इस साल होने वाले टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए जुड़ने पर उत्साहित हूं। वह इस टीम के साथ जुलाई में जुड़ेंगे। जयवर्धने ने आगे कहा, क्लब में बहुत से युवा खिलाड़ी हैं मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला है। मैं अपने करियर में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट का खिताब नहीं जीत पाया हूं। मैं उस लंकाशायर लाइटनिंग के साथ उस जीत का अनुभव करना चाहता हूं।  
विज्ञापन


जयवर्धने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 149 टेस्ट में लगभग 12 हजार रन बनाए हैं। वहीं सीमित ओवर क्रिकेट में भी उनके नाम 14 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हैं। जयवर्धने के टीम से जुड़ने पर लंकाशायर के कोच ग्लेन चैपल ने कहा, महेला एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं जो विकेट के चारों ओर रन बनाते हैं। वह एक आदर्श खिलाड़ी और विजेता हैं मैं अपनी टीम में उनके जैसे खिलाड़ी को शामिल करके बेहद उत्साहित हूं। 
विज्ञापन


 फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के कोच के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं और उनकी टीम 12 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें