फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: 'जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे', ऋषभ पंत की फिटनेस पर जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, कही यह बात

Mon, 11 Mar 2024 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी खेलने का मौका मिल सकता है। इस बीच बीसीसीआई सचिव ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पंत बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही फिट घोषित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


चोट की वजह से टीम इंडिया से बाह चल रहे पंत फिलहाल बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी को रिहैब के साथ-साथ अभ्यास करते भी देखा जा रहा है जिसकी तस्वीर और वीडियो वह सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करते हैं। माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी खेलने का मौका मिल सकता है। इस बीच बीसीसीआई सचिव ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

बीसीसीआई सचिव का बड़ा बयान
जय शाह ने कहा, "पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, विकेटकीपिंग अच्छी कर रहा है। हम उसे जल्द ही फिट घोषित कर देंगे। अगर वह हमारे लिए आईसीसी टी20 विश्व कप खेल पाता है, तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए बहुमूल्य है। अगर वह बैटिंग कर पाता है, विश्व कप खेल पाता है, देखते हैं कि आईपीएल में वह कैसा प्रदर्शन करता है।"
विज्ञापन


कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे पंत
30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे के साथ-साथ उनकी पीठ पर भी चोटें आईं थी। अपने चेहरे की चोटों, घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। हाल ही में वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें